आरयू का खेल कैलेंडर जारी, अक्तूबर से जनवरी तक 12 अंतर कॉलेज टूर्नामेंट

हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए खेल कैलेंडर जारी किया है। इसमें अक्टूबर 2026 से जनवरी 2027 तक 12 अंतर कॉलेज टूर्नामेंट और 14 खेल चयन ट्रायल शामिल हैं। कबड्डी से प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। चयन ट्रायल विभिन्न कॉलेजों में आयोजित होंगे।

आरयू का खेल कैलेंडर जारी, अक्तूबर से जनवरी तक 12 अंतर कॉलेज टूर्नामेंट

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी कैलेंडर में अक्तूबर 2026 से जनवरी 2027 तक 12 अंतर कॉलेज टूर्नामेंट व 14 खेलों के चयन ट्रायल निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अंतर कॉलेज टूर्नामेंट और चयन ट्रायल की अंतिम तिथियां एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) से खेल कैलेंडर प्राप्त होने के बाद अंतिम रूप से तय की जाएंगी। अंतर कॉलेज प्रतियोगिताओं की शुरुआत कबड्डी (पुरुष) से होगी। इसका आयोजन आरएलएसवाई कॉलेज में 3-5 अक्तूबर तक होगा। हॉकी (पुरुष) का आयोजन बिरसा कॉलेज, खूंटी में 7-9 अक्तूबर, जबकि वॉलीबॉल (पुरुष) संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में 12-15 अक्तूबर तक होगा। फुटबॉल (पुरुष) केसीबी कॉलेज, बेड़ो में 24-28 अक्तूबर तक खेला जाएगा.

खेल चयन ट्रायल की तिथियाँ

नवंबर में वुशु (महिला व पुरुष) का आयोजन सिल्ली कॉलेज, में 2-4 नवंबर, तीरंदाजी (महिला व पुरुष) भी सिल्ली कॉलेज में 5-6 नवंबर और बैडमिंटन (महिला व पुरुष) रांची वीमेंस कॉलेज में 5-7 नवंबर होगा। एथलेटिक्स (महिला व पुरुष) एसएसएम कॉलेज, रांची में 21-23 नवंबर और फुटबॉल (महिला) मांडर कॉलेज, रांची में 26-28 नवंबर तक होगा। दिसंबर में क्रिकेट (पुरुष) बीएस कॉलेज, लोहरदगा में 1-5 दिसंबर तक आयोजित होगा। खो-खो (महिला व पुरुष) का आयोजन जेएन कॉलेज, धुर्वा में 20-22 जनवरी 2027 तक निर्धारित है.

14 खेलों के चयन ट्रायल भी होंगे

विश्वविद्यालय ने विभिन्न खेलों में टीम चयन के लिए 14 चयन ट्रायल की तिथियां भी तय की हैं। कबड्डी (महिला) का ट्रायल आरएलएसवाई कॉलेज, रांची में 3 अक्तूबर, जूडो (महिला व पुरुष) का ट्रायल इसी कॉलेज में 7 अक्तूबर और हॉकी (महिला) का ट्रायल बिरसा कॉलेज, खूंटी में 9 अक्तूबर को होगा.

चयन ट्रायल की विस्तृत जानकारी

हैंडबॉल (महिला व पुरुष) का चयन ट्रायल केसीबी कॉलेज, बेड़ो में 12 अक्तूबर, जबकि वॉलीबॉल (महिला) का ट्रायल संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में 15 अक्तूबर को होगा। ताइक्वांडो (पुरुष व महिला) के चयन ट्रायल आरएलएसवाई कॉलेज में 6 नवंबर को होंगे। महिला क्रिकेट का ट्रायल बीएस कॉलेज, लोहरदगा में 5 दिसंबर को निर्धारित है.

जनवरी 2027 में चयन ट्रायल का सिलसिला जारी रहेगा। भारी उत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व बॉडी फिजिक (महिला व पुरुष) का ट्रायल मारवाड़ी कॉलेज, रांची में 5 जनवरी, योग (महिला व पुरुष) का गोस्सनर कॉलेज में 8 जनवरी, बास्केटबॉल (महिला व पुरुष) का संत जेवियर्स कॉलेज में 8 जनवरी, वुडबॉल (महिला व पुरुष) का एसएसएम कॉलेज, रांची में 10 जनवरी, कराटे (महिला व पुरुष) का डोरंडा कॉलेज में 16 जनवरी और कुश्ती (महिला व पुरुष) का ट्रायल मारवाड़ी कॉलेज में 30 जनवरी को होगा.

आम सवाल जवाब

✦रांची विश्वविद्यालय का खेल कैलेंडर कब जारी हुआ?−
रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए खेल कैलेंडर जारी कर दिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआरयू का खेल कैलेंडर जारी, अक्तूबर से जनवरी तक 12 अंतर कॉलेज टूर्नामेंट