आरयू में चला ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान
हिन्दुस्तान, रांची
रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने परिसर और आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की, और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज का आधार है और इसे हर नागरिक की दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

रांची। रांची विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. किशोर सुरिन के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने संदेश दिया कि स्वच्छता महात्मा गांधी के विचारों के अनुसार स्वस्थ समाज की आधारशिला है और इसे प्रत्येक नागरिक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
ये भी पढ़ें:सीआरपीएफ परिचालन रेंज में स्वच्छता अभियान

