आरयू: डॉ अमर चौधरी व डॉ मंजु कुमारी सेवानिवृत्त
रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रमुख डॉ अमर कुमार चौधरी और स्नातकोत्तर होम साइंस विभाग की प्रोफेसर डॉ मंजु कुमारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। डॉ अमर को उनके कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें शिक्षा, प्रशासनिक अनुभव और उनके सहयोगी शामिल थे।

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अमर कुमार चौधरी और स्नातकोत्तर होम साइंस विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मंजु कुमारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। डॉ अमर 8 वर्ष तक आरयू के रजिस्ट्रार पद पर रहे। इसके अलावा व झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी), के भी प्रभारी रजिस्ट्रार रहे। शुक्रवार को उन्हें उनके सफल कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। एलुमनाई एसोसिएशन, मारवाड़ी कॉलेज के अध्यक्ष व वाणिज्य विभाग के पूर्व शोधार्थी डॉ गौरव अग्रवाल और एसोसिएशन के सचिव शुभम मंत्री ने डॉ चौधरी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में डॉ अमर कुमार चौधरी की पत्नी डॉ कुमुद कला मेहता, वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ कुमार एएन शाहदेव सहित विभाग के अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
डॉ मंजु कुमारी को भी सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।


