संत जेवियर्स के बीएड प्रशिक्षुओं का इंटर्नशिप शुरू
हिन्दुस्तान, रांची
रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं का स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 10 सितंबर से 27 जनवरी तक चलेगा, जिसमें छात्र विभिन्न विद्यालयों में भेजे जाएंगे। शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. फादर फ्लोरेंस पुर्ति ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और अनुशासन से उपयोग करने की सलाह दी।

रांची। संत जेवियर्स कॉलेज के बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं का स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके तहत प्रशिक्षुओं को रांची और आसपास के विभिन्न विद्यालयों में भेजा गया है। 10 सितंबर से 27 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. फादर फ्लोरेंस पुर्ति ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को पूरी अवधि का अनुशासित ढंग से उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान छात्रों को पाठ योजना, प्रभावी शिक्षण, डिजिटल संसाधनों के प्रयोग और कक्षा प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।


