रांची रेलमंडल में हर घर तिरंगा अभियान चलाया
हिन्दुस्तान, रांची
रांची रेलमंडल में हर घर तिरंगा अभियान शुक्रवार को रेलमंडल प्रबंधक करुणनिधि सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक चलाया गया। यह यात्रा हटिया रेलवे स्टेशन, सेरसा हॉकी स्टेडियम और रेलवे कॉलोनी होते हुए डीआरएम कार्यालय में समाप्त हुई। इस दौरान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत की गई।

रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल में हर घर तिरंगा अभियान रेलमंडल प्रबंधक करुणनिधि सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को चलाया। इस दौरान यात्रा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय हटिया से शुरू होकर हटिया रेलवे स्टेशन, सेरसा हॉकी स्टेडियम, रेलवे कॉलोनी, हटिया होते हुए डीआरएम कार्यालय में समाप्त हुई। इस बीच लोगों में राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान-गौरव की भावना जागृत किया गया। मौके पर वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय साकेत कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक लक्ष्मण कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विनोद कुमार आदि मौजूद थे।


