राइजिंग लाइन से अवैध जल संयोजनों को तत्काल हटाएं : अपर नगर आयुक्त

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई जिसमें जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने अवैध जल संयोजनों को तुरंत हटाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सलाह दी। इस बैठक में वाटर लीकेज और खराब चापाकल की समस्याओं पर भी ध्यान दिया गया।

राइजिंग लाइन से अवैध जल संयोजनों को तत्काल हटाएं : अपर नगर आयुक्त

रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को पीएचईडी व नगर निगम की जलापूर्ति शाखा के अभियंताओं के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान अपर नगर आयुक्त ने पीएचईडी पदाधिकारियों को राइजिंग लाइन से किए गए अवैध जल संयोजनों को तत्काल हटाने के लिए व्यापक स्तर पर माइकिंग कराने को कहा। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि निर्धारित समय के बाद भी अवैध संयोजन नहीं हटाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके अवैध जल संयोजन काटा जाय। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के सभी वार्डों में युद्धस्तर पर विशेष धावा दल बनाकर अवैध जल संयोजनों की पहचान की जाय और दोषियों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो।

इससे पहले बैठक में वाटर लीकेज, खराब चापाकल, दूषित जलापूर्ति और अन्य शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई। बताया गया कि पिछले एक माह में वाटर लीकेज से संबंधित प्राप्त 163 शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया है। वहीं, 386 खराब चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।