निर्मल महतो का शहादत दिवस पर 8 को मनेगा संकल्प दिवस
रांची में कुड़मी-कुरमी विकास मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें आठ अगस्त को अमर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। ओहदार ने कहा कि छह सितंबर 1950 को कुरमियों के साथ छल किया गया था, जिसके विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होगा। धनबाद, बोकारो और हजारीबाग में छात्रावास निर्माण का भी निर्णय लिया गया।

रांची, वरीय संवाददाता। रांची में रविवार को कुड़मी-कुरमी विकास मोर्चा की बैठक हुई। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आठ अगस्त को संपूर्ण झारखंड में अमर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर संकल्प दिवस मनाया जाएगा। ओहदार ने कहा कि छह सितंबर 1950 को कुरमियों के साथ बहुत बड़ी छल हुई, जिन्हें आदिम जनजाति से पिछड़ी जाति में सूचीबद्ध किया गया, तब से लेकर अब तक लगातार इसका विरोध होता आ रहा है। आगामी छह सितंबर को भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
अंत में सहमति बनी कि धनबाद, बोकारो, हजारीबाग में जल्द ही कुड़मी छात्रावास निर्माण होगा। साथ ही प्रदेश के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। मौके पर रामपोदो महतो, सुषमा महतो, राजेंद्र महतो, संजय लाल महतो, रचिया महतो, सपन कुमार, थानेश्वर महतो, दानि सिंह महतो, राजकुमार महतो, मुरलीधर महतो, अघनुराम महतो, रोशन पटेल, तेज नारायण महतो, उर्मिला देवी, चंदन महतो सहित अन्य मौजूद थे।


