दिसंबर तक दुर्गापुर नहीं जाएगी सूरत व कामाख्या की ट्रेन
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद। रांची-कामाख्या एक्सप्रेस और सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस का रूट दिसंबर तक बदल दिया गया है। दोनों ट्रेनों का इंजन अंडाल में रिवर्स होगा और इसके बाद वे सैंथिया की ओर जाएंगी। दुर्गापूजा के बीच अंडाल से ये ट्रेनें रद्द रहेंगे।

धनबाद। धनबाद होकर चलने वाली रांची-कामाख्या एक्सप्रेस और सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस दिसंबर महीने तक दोनों ओर से दुर्गापुर नहीं जाएगी। निर्धारित रूट को तीन महीने के लिए बढ़ाया गया है। दोनों ट्रेनों का इंजन रिवर्सल अंडाल में होगा। अंडाल स्टेशन से दोनों ट्रेनें आगे सैंथिया की तरफ जाएंगी। अंडाल से दुर्गापूजा के बीच ट्रेन रद्द रहेंगी।


