योगदा सत्संग कॉलेज में ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के योगदा सत्संग कॉलेज में 2026-2030 बैच के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार सक्सेना ने कॉलेज के अनुकूल वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर जोर दिया। एनसीसी, एनएसएस, योग और खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

योगदा सत्संग कॉलेज में ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम

रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-2030 के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार सक्सेना ने कहा कि विद्या प्राप्ति के लिए हमारा कॉलेज अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एनसीसी, एनएसएस, योगा और खेलकूद जैसी इकाई सक्रिय रूप में कार्य करती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयेंद्र कुमार ने एनईपी चतुर्थ वर्षीय पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते पाठ्यक्रम सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। डॉ आरएस डे ने परीक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा कीं। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ अभिषेक पांडेय ने एनसीसी के बी और सी सर्टिफिकेट से होने वाले लाभ और एनसीसी कैडेटों के विभिन्न सामाजिक कार्य की विस्तृत चर्चा की।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ श्वेता सिंह ने एनएसएस की ओर से प्रतिवर्ष किए जाने वाले सामाजिक कार्य के बारे में विस्तार से बताया। प्रॉक्टर डॉ संजय कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन,संस्कार और व्यावहारिक जीवन के बारे में बताया। टीम पहचान की अध्यक्ष शांभवी ने टीम पहचान के कार्यकलापों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ मृत्युंजय कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयोगदा सत्संग कॉलेज में ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम