ओवरलोडिंग में तीन डंपर, एक पिकअप सीज

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 3 ओवरलोड डंपर, एक ओवरलोड पिकअप, और एक बस को सीज किया गया, जिससे 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ओवरलोडिंग में तीन डंपर, एक पिकअप सीज

रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बीती रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग एवं संबंधित टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान थाना भोट एवं थाना शहजादनगर क्षेत्र में तीन ओवरलोड डंपर तथा एक ओवरलोड पिकअप वाहन को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही 01 बस के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका चालान/सीज किया गया।

वहीं बिना वैध परमिट संचालित एक लाइट गुड्स व्हीकल के विरुद्ध भी चालान/सीज की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन में 9 ट्रकों के चालान भी किए गए। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान विभिन्न वाहनों पर कुल 3 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग, बिना परमिट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नियमों का पालन कराने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।