रामफल मंडल का जीवन है अदम्य साहस और देशभक्ति की मिसाल
रामफल मंडल की शहादत दिवस रविवार को घाटकुसुम्भा के मंदिर परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेता विपिन मंडल और अन्य लोगों ने शहीद की तस्वीर पर श्रद्धांजलि दी। रामफल मंडल ने 19 वर्ष की उम्र में देश के लिए अपना बलिदान दिया। उनका साहस और देशभक्ति आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

रामफल मंडल का जीवन है अदम्य साहस और देशभक्ति की मिसाल 19 साल की उम्र में फांसी का फंदा चूमने वाले अमर शहीद को दी गई श्रद्धांजलि घाटकुसुम्भा के मंदिर परिसर में मंदिर ट्रस्ट के नेतृत्व में श्रद्धापूर्वक मना शहादत दिवस फोटो 23 शेखपुरा 02 - घाटकुसुम्भा में रविवार को अमर शहीद रामफल मंडल की तस्वीर पर माल्यार्पण करते भाजपा नेता विपिन मंडल व अन्य।
शहादत दिवस की श्रद्धांजलि
शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के घाटकुसुम्भा स्थित बाबा नरपतमल महतो साहब मंदिर परिसर में रविवार को अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर महतो के नेतृत्व में हुई श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। अमर शहीद रामफल मंडल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन किया।
युवाओं के लिए प्रेरणा
19 वर्ष की अल्पायु में देश के लिए शहादत : कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल ने कहा कि रामफल मंडल बिहार के उन महान वीर सपूतों में से एक थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि रामफल मंडल का जीवन त्याग, साहस और देशभक्ति की एक अमर मिसाल है। अंग्रेजी हुकूमत ने महज 19 वर्ष की अल्पायु में उन्हें फांसी के फंदे पर लटका दिया था। लेकिन, उनका यह सर्वोच्च बलिदान आज भी हर सच्चे हिंदुस्तानी के दिल में जीवित है।
उच्च आदर्शों की आवश्यकता
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं अमर शहीद: मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर महतो ने कहा कि आज की युवा को ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, उनके संघर्ष और उनके उच्च आदर्शों से प्रेरणा लेने की सख्त जरूरत है। देश की आजादी के लिए दिए गए इनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर मंदिर ट्रस्ट के सचिव पप्पू राज मंडल, अमीर राज मंडल, रघुनंदन, संजय कुमार, मेघन महतो, राजीव कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)


