प्रथम चरण का कार्य 20 जून तक पूरा करने का निर्देश

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रामगढ़ जिले में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को 20 जून तक संबंधित कार्य पूर्ण करने और नज़री नक्शा भेजने के लिए कहा गया है।

प्रथम चरण का कार्य 20 जून तक पूरा करने का निर्देश

​रामगढ़। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर रामगढ़ जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी, रामगढ़ ने 17 जून को एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ​यह आदेश छावनी परिषद रामगढ़ के मुख्य अधिशासी अधिकारी सह चार्ज अधिकारी, रामगढ़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, और जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों व अंचल अधिकारियों जो सह-चार्ज पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, को भेजा गया है। ​​जारी पत्र के अनुसार, जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से जुड़े कार्यों को हर हाल में 20.जून तक पूर्ण करने का निर्देश है। ​सीएमएमएस पोर्टल पर नज़री नक्शा अपलोड करना, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सुनिश्चित करना। ​लैंडमार्क अपडेशन तथा एचएलबी डिस्क्रिप्शन का कार्य पूरा करना。

प्रशासनिक निर्देश

ग्रामीण एवं शहरी चार्ज रजिस्टर को भरने का कार्य पूरी तरह संपन्न करना है। ​​पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि सुपरवाइजरी सर्किल में किसी भी प्रकार का बदलाव हुआ हो, तो बदलाव के पश्चात prepared किए गए नज़री नक्शे की एक प्रति और सुपरवाइजरी सर्किल नक्शा की एक प्रति जनगणना निदेशालय, झारखण्ड, रांची को अनिवार्य रूप से भेजी जानी है। ​​सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे पोर्टल पर 20 जून 2026 तक उपरोक्त सभी कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, उपरोक्त नज़री नक्शे की एक प्रति जनगणना निदेशालय को भेजते हुए इसकी सूचना जिला सांख्यिकी कार्यालय को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि समय पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा सके。

सामान्य प्रश्न

रामगढ़ में जनगणना 2027 के लिए कार्य कब पूरा करना है?
20 जून 2026 तक सभी कार्यों को पूरा करना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।