रामगंगा के जलस्तर बढा अलर्ट जारी
हिन्दुस्तान, बरेली
उत्तराखंड के बरेली जनपद में रामगंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया है। आंवला में खोह बैराज से छोड़े गए 45 हजार क्यूसेक पानी और मूसलधार बारिश के कारण इस स्थिति का निर्माण हुआ है। स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रामगंगा के जलस्तर बढा अलर्ट जारी रामगंगा के जलस्तर बढा अलर्ट जारीआंवला। खोह बैराज से मंगलवार को छोड़ा गया 45 हजार क्यूसेक पानी और बरसात से रामगंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में एलर्ट जारी किया है।उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनपद बरेली में रामगंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। स्थिति को देखते हुए बाढ़ खंड विभाग ने अलर्ट जारी कर प्रशासनिक अधिकारियों से रामगंगा नदी के किनारे बसे बड़रई, चंदौआ, हिम्मतपुर, सराथू और बसंतपुर आदि गांवों में सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
एसडीएम सुशील कुमार ने तहसील के सभी राजस्व कर्मचारियों और नदियों के किनारे बसे गांवों में एलर्ट जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें:गंगा का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण


