उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कार्रवाई करें: कुंडे
कानपुर में, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने शुक्रवार को जनसुनवाई की। उन्होंने उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की और नगर निगम से हटाए गए कर्मचारियों के मामले की दोबारा समीक्षा का निर्देश दिया। गोविंदनगर बस्ती का औचक निरीक्षण करते हुए सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

कानपुर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने शुक्रवार को जनसुनवाई की। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उत्पीड़न से संबंधित मामलों व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक भी हुई। नगर निगम से हटाए गए दो कर्मचारियों के मामले में दोबारा रिव्यु करने का निर्देश दिया। गोविंदनगर बस्ती का भी जायजा लिया। सर्किट हाउस में सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित शिकायतों और उत्पीड़न के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराएं।गोविंदनगर बस्ती के औचक निरीक्षण के दौरान कई कमियां मिलीं, जिसे तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया। जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग शीघ्र कार्रवाई करें और शिकायतकर्ताओं को प्रभावी राहत उपलब्ध कराएं। इसमें अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रामप्रताप पाल, पीआरओ सुधीर कुमार, राजेश सचान आदि मौजूद रहे।


