Begusarai News: दिनकर की लेखनी ने जगाई राष्ट्रप्रेम व सामाजिक चेतना
Begusarai News: श्रीविश्वबंधु पुस्तकालय में याद किए गए राष्ट्रकवि दिनकरह दिनकर की जयंती पर गुरुवार को पुष्पांजलि सह परिचर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष भारती गुड्डू व संचालन सह

Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। क्षेत्र की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था श्रीविश्वबंधु पुस्तकालय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर गुरुवार को पुष्पांजलि सह परिचर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष भारती गुड्डू व संचालन सह सचिव कोमल आर्य ने किया।
कार्यक्रम में चर्चा
संरक्षक समिति सदस्य सह भाजपा जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता, सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों के कवि थे। उन्होंने दिनकर जयंती पर राज्य सरकार द्वारा बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना तथा इसके लिए 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय में बेगूसराय और खगड़िया जिले के कॉलेजों को समाहित किया जाएगा।
विशेषज्ञों की राय
परिचर्चा में विषय प्रवेश करते हुए सेवानिवृत्त एचओडी डॉ. रवीन्द्र राकेश ने दिनकर को वीर रस का कवि बताते हुए कहा कि आजादी से पूर्व लिखी गई उनकी कविताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन को धार देने का काम किया। वर्ष 1962 में चीन के साथ युद्ध में भारत की हार के बाद उपजी उनकी पीड़ा ‘परशुराम की प्रतीक्षा’ में मुखरित हुई।
दिनकर का राजनीतिक योगदान
संरक्षक समिति के संयोजक प्रो. आनंद चन्द्र झा ने राज्यसभा सांसद के रूप में दिनकर के राजनीतिक जीवन और हिंदी साहित्य में उनके योगदान पर चर्चा की। उपाध्यक्ष पवन कुमार सुमन ने दिनकर की कविताओं का सस्वर पाठ किया। मौके पर संरक्षक समिति सदस्य विजय नेमानी, कार्यसमिति सदस्य राहुल केसरी, नीरज राय, रामचंद्र सिंह, बंटी झा, अम्बेश चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।


