ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकेंद्रीय मंत्री बोले:सपा-बसपा का गठबंधन 2019 में भाजपा के लिए परेशानी

केंद्रीय मंत्री बोले:सपा-बसपा का गठबंधन 2019 में भाजपा के लिए परेशानी

लोकसभा के आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के भाजपा के मंसूबों के बीच केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन से पार्टी को 25...

केंद्रीय मंत्री बोले:सपा-बसपा का गठबंधन 2019 में भाजपा के लिए परेशानी
एजेंसी,लखनऊFri, 30 Mar 2018 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा के आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के भाजपा के मंसूबों के बीच केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन से पार्टी को 25 से 30 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। अठावले ने बसपा प्रमुख मायावती को भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने का न्यौता देते हुए कहा कि अगर मायावती को दलितों की वाकई चिंता है तो उन्हें राजग का हिस्सा बन जाना चाहिए।

रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष अठावले ने कहा,'सपा और बसपा के साथ आने से हमारा नुकसान होगा। गठबंधन को अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 25 से 30 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 50 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की जो 25-30 सीटें कम हो जाएंगी, लेकिन बाकी के राज्यों में भाजपा बढ़त बना लेगी। टीडीपी ने भले ही हमारा साथ छोड़ दिया है, लेकिन एआईएडीएमके हमारे साथ आ सकती है।
    
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नुकसान का आगामी लोकसभा चुनाव के बाद राजग की सरकार बनने की सम्भावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नरेन्द्र मोदी फिर प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने के मंसूबे तैयार कर रही है। ऐसे में अठावले का यह बयान महत्वपूर्ण है। आरपीआई अध्यक्ष ने कहा,'कुछ लोगों का कहना है कि नरेन्द्र मोदी आजकल कुछ 'डाउन' हो गये हैं लेकिन कौन 'अप' हो रहा है, यह नहीं दिखायी देता। जब तक कोई 'अप' नहीं हो रहा है, तब तक इन बातों का कोई मतलब नहीं है।'

अठावले ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा सरकारी रिकार्ड में आंबेडकर का नाम 'भीमराव रामजी आंबेडकर' किये जाने के कदम की सराहना करते हुए कुछ लोग इसमें प्रभु राम का नाम जुड़ने पर टीका-टिप्पणी कर रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने अति दलितों और अति पिछड़ों को अलग कोटा दिये जाने पर विचार सम्बन्धी मुख्यमंत्री योगी के बयान का भी स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें