कोसी-रामगंगा के 12 संवेदनशील गांवों पर नजर

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर प्रशासन मानसून और पहाड़ों पर अतिवृष्टि के बीच बाढ़ सुरक्षा के लिए पूरी तरह सजग है। जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर राहत चौपालें आयोजित की जा रही हैं। 30 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं और ग्रामीणों की जागरूकता के लिए सचेत ऐप डाउनलोड कराया जा रहा है।

कोसी-रामगंगा के 12 संवेदनशील गांवों पर नजर

रामपुर। मानसून और पहाड़ों पर हो रही अतिवृष्टि के बीच जनपद में बाढ़ सुरक्षा, राहत-बचाव और जन-जागरूकता को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वर्तमान में जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से औसतन डेढ़ से दो मीटर नीचे बह रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत गांव-गांव राहत चौपालें आयोजित कर ग्रामीणों को सचेत ऐप डाउनलोड कराया जा रहा है और कंट्रोल रूम के जरिए सीधे ग्राम प्रधानों से संपर्क साधा जा रहा है। रामपुर के जिला आपदा विशेषज्ञ दीपक पाल के अनुसार जिला प्रदेश के 44 अतिसंवेदनशील बाढ़ जिलों में शामिल नहीं है, फिर भी एहतियात के तौर पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

कोसी और रामगंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर निचले कृषि क्षेत्रों में पानी फैलने की आशंका रहती है, जिसके मद्देनजर 12 संवेदनशील गांवों की पहचान की गई है। जिले में 30 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं और राहत व बचाव कार्यों से जुड़े सभी पांच प्रकार के टेंडर पूरे कर लिए गए हैं। रामनगर बैराज और रामगंगा डैम के कंट्रोल रूम से लगातार समन्वय स्थापित है और उनके ग्रुपों से रियल टाइम जलस्तर का डेटा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी स्वयं संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। सचेत ऐप और आपदा मित्रों की ट्रेनिंग के जरिए ग्रामीणों को समय रहते अलर्ट किया जा रहा है, जबकि वर्तमान में नदियों का जलस्तर खतरे के पैमाने से काफी नीचे बना हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोसी-रामगंगा के 12 संवेदनशील गांवों पर नजर