ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसजा: जेल में 8 घंटे दिहाड़ी कर सब्जी उगाएगा राम रहीम, रोज मिलेंगे इतने रुपये

सजा: जेल में 8 घंटे दिहाड़ी कर सब्जी उगाएगा राम रहीम, रोज मिलेंगे इतने रुपये

दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को अब जेल में सब्जियां उगाने का काम दिया गया है। उसे 8 घंटे काम करने के बदले में 20 रुपये प्रतिदिन की दर पर मजदूरी मिलेगी। गुरमीत राम रहीम अब जेल...

सजा: जेल में 8 घंटे दिहाड़ी कर सब्जी उगाएगा राम रहीम, रोज मिलेंगे इतने रुपये
रोहतक। एजेंसीTue, 19 Sep 2017 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को अब जेल में सब्जियां उगाने का काम दिया गया है। उसे 8 घंटे काम करने के बदले में 20 रुपये प्रतिदिन की दर पर मजदूरी मिलेगी।

गुरमीत राम रहीम अब जेल में हरी मिर्च, टमाटर, गोभी, भिंडी और बैंगन जैसी सब्जियां उगाएगा। जेल प्रशासन ने राम रहीम को सब्जियों की खेती का काम सौंपा है। उसे अकुशल मजदूर की श्रेणी में रखते हुए उसकी दिहाड़ी केवल बीस रुपये रोजाना तय की गई है। 

राम रहीम मुश्किल में:हनीप्रीत के गुप्त ठिकाने का चला पता,पुलिस बोली...

हरियाणा के डीजीपी (जेल) डॉ. केपी सिंह के अनुसार, राम रहीम को उसकी बैरक के पास ही करीब छह सौ गज की जमीन पर खेती बाड़ी करनी होगी। अधिकारी ने कहा कि राम रहीम पेड़-पौधों और क्यारियों की काट-छांट भी करेगा। अगले महीने से वह सब्जियां उगाने का काम शुरू करेगा। उनकी उगाई सब्जियां जेल में बंद कैदियों के भोजन में इस्तेमाल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सामान्यतः एक किसान को जेल में अधिकतम 8 घंटे काम करने पड़ते हैं। उन्होंने राम रहीम को कोई विशेष सुविधा दिए जाने की बात से इनकार किया। 

पंचकुला हिंसाः हनीप्रीत ने रची थी साजिश,हरियाणा पुलिस ने बताए 43 चेहरे

बीती 25 अगस्त को सीबीआई अदालत ने साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को दोषी करार दिया था। जिसके बाद से राम रहीम को रोहतक की सोनारिया जेल में भेजा गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें