राज्य आंदोलन के शहीदों की शहादत को याद किया
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर उलोवा द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन केवल राजनीतिक मांग नहीं था, बल्कि यह स्थानीय अधिकार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्रीय विकास से जुड़े सवालों की अभिव्यक्ति थी। इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता बताई गई।
राज्य आंदोलन के शहीदों की शहादत को याद किया
कमल पंत, अल्मोड़ा। मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर उलोवा ने गोष्ठी की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य का आंदोलन केवल राजनीतिक मांग नहीं था, बल्कि पहाड़ की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन, वन एवं जल संसाधनों पर स्थानीय अधिकार और क्षेत्रीय विकास से जुड़े सवालों को लेकर जनता की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति था। कहा कि राज्य आंदोलन की मूल भावना को मजबूत करने के लिए इन विषयों पर गंभीरता से कार्य किया जाना आवश्यक है। यहां पूरन तिवाड़ी, दया कृष्ण काण्डपाल, जगत रौतेला, अजय मित्र बिष्ट, रेवती बिष्ट, मुहम्मद हारिस, अजय मेहता, जगबहादुर थापा आदि थे।

