जू-जित्सु प्रतियोगिता में रामनगर के खिलाड़ियों ने जीते मेडल
हिन्दुस्तान, रामनगर
जू-जित्सु प्रतियोगिता में रामनगर के खिलाड़ियों ने जीते मेडल जू-जित्सु प्रतियोगिता में रामनगर के खिलाड़ियों ने जीते मेडल जू-जित्सु प्रतियोगिता में राम

रामनगर। जिला स्तरीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में रामनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में कई पदक अपने नाम किए है। कोच अनिल सैनी ने बताया कि हल्द्वानी स्टेडियम में आायोजित खेल में अंडर 14 पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक मोहित पांडे, वैभव लटवाल और आदित्य नेगी, अंडर-16 आयु पुरुष वर्ग में कांस्य पदक विपिन सिंह,अंडर-14 आयु महिला वर्ग में रजत पदक भूमिका रावत और हिताक्षी पपनै, कांस्य पदक पर मन्नत रंधावा ने जीता। 18 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में रजत पदक मेहक कोहली ने जीत दर्ज की है। इसके अतिरिक्त हार्दिक खड़का, रहबर, खुशी सिंह, अंशिका नेगी व साक्षी रावत ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए शानदार खेल का परिचयन दिया।


