Hindi NewsIndia NewsRam mandir construction development recorded by Fadnavis in Ayodhya from helicopter watch video - India Hindi News
अयोध्या में कहां तक बनकर तैयार हुआ राम मंदिर, फडणवीस ने हेलीकॉप्टर से दिखाया; VIDEO भी बनाया

अयोध्या में कहां तक बनकर तैयार हुआ राम मंदिर, फडणवीस ने हेलीकॉप्टर से दिखाया; VIDEO भी बनाया

संक्षेप:

देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''इस तरह अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है। हेलिकॉप्टर से लखनऊ से अयोध्या के रास्ते का एरियल व्यू। जय श्री राम।"

Apr 10, 2023 10:50 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनके डिप्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस भी अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। यहां उन्होंने हेलीकॉप्टर से अपने मोबाइल में एक वीडियो भी कैद किया, जिसमें राम मंदिर निर्माण की प्रगति दिख रही है। फडणवीस ने यह वीडिये अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।  

फडणवीस और शिंदे अपनी-अपनी पार्टी के कई सांसदों और विधायकों और मंत्रियों सहित लगभग 3,000 शिवसैनिकों के साथ अयोध्या के दौरे पर हैं। फडणवीस ने हेलीकॉप्टर से कैप्चर किए गए एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''इस तरह अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है। हेलिकॉप्टर से लखनऊ से अयोध्या के रास्ते का एरियल व्यू। जय श्री राम।"

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिंदे ने राम मंदिर के सहारे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की तारीख पूछने वालों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'घर का रास्ता' दिखा दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे शिंदे ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे का अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण का सपना अब पूरा हो रहा है। 

अयोध्या में सुबह रामकथा हेलीपैड पर उतरे शिंदे ने पहले रामलला और फिर हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी थे। शिंदे ने इस मौके पर अपने संबोधन में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, ''पहले कुछ लोग कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे मगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबको झुठला दिया है और राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है। मंदिर भी बन रहा है और तारीख भी उन्होंने बता दी है, और जो (तिथि) पूछ रहे थे उनको घर का रास्ता भी दिखा दिया है।'' 

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।