प्रभु कृपा और गुरुजनों के आशीर्वाद से मिलता सब

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

रामगंगा विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर में चली श्री राम कथा में कथा व्यास बृजेश पाठक ने अहंकार के खिलाफ सिखाया कि बड़े लोगों के चरणों में झुकना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बिना गुरु के आशीर्वाद कुछ नहीं मिल सकता और प्रणाम करना संस्कार है, जो कि व्यक्तिगत विकास का एक महत्वपूर्ण साधन है।

प्रभु कृपा और गुरुजनों के आशीर्वाद से मिलता सब

रामगंगा विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर में चल रही श्री राम कथा में कथा व्यास मर्मज्ञ बृजेश पाठक व्यक्ति अहंकार के कारण बड़ों के चरणों में झुकना नहीं चाहता। उसे लगता है कि झुकने से उसका सम्मान कम हो जाएगा। वह नहीं जानता कि वह प्रभु की कृपा और गुरूजनों के आशीर्वाद के बिना कुछ नहीं पा सकता। उन्होंने कहा हिंदू संस्कृति में प्रणाम शोभा नहीं संस्कार है। जिसे छोटे बिना कुछ किये बड़ों के हृदय में स्थान पा लेते हैं। अपने से बड़ों के हृदय में स्थान पाने के लिए इससे बड़ा कोई साधन नहीं हैं। व्यवस्था में गोरखनाथ प्रसाद, उमेश चंद्र बंसल, प्रतीक बंसल, निमित जायसवाल, राधे मोहन शर्मा, पंडित हेमंत भट्ट,देवेंद्र ओझा, महेंद्र जसूजा आदि शामिल रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।