ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशइंदिरा गांधी की हत्या के आरोपियों से लेकर कई हाई प्रोफाइल केस रहे राम जेठमलानी के नाम

इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपियों से लेकर कई हाई प्रोफाइल केस रहे राम जेठमलानी के नाम

मशहूर वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन दिल्ली स्थिति आवास पर हुआ। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत पिछले काफी समय से खराब चल रही थी।  वे बार काउन्सिल के अध्यक्ष रहे...

इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपियों से लेकर कई हाई प्रोफाइल केस रहे राम जेठमलानी के नाम
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 08 Sep 2019 11:07 AM
ऐप पर पढ़ें

मशहूर वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन दिल्ली स्थिति आवास पर हुआ। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत पिछले काफी समय से खराब चल रही थी।  वे बार काउन्सिल के अध्यक्ष रहे और कानून की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका लैक्स एट जूरिस के संपादक मंडल में भी रहे। वे कई किताबें भी लिख चुके हैं। उन्हें 1977 में मानवाधिकार के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। जेठमलानी ने 1959 में केएम नानावती बनाम महाराष्ट्र सरकार का पहला केस लड़ा था और वह उससे काफी मशहूर हो गए थे। इसमें जेठमलानी ने यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ के साथ केस लड़ा था और बाद में चंद्रचूड़ देश के चीफ जस्टिस भी बने। राम जेठमलानी कानून मंत्री और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चैयरमैन भी रह चुके हैं। राम जेठमलानी ने देश के कई हाईप्रोफाइल केस लड़े थे। उनके केसों में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपियों सतवंत सिंह और केहर सिंह के लिए पैरवी, हर्षद मेहता स्टॉक मार्केट स्कैम, एल के अडवाणी हवाला स्केंडल, चारा घोटाले से जुड़े मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पैरवी शामिल थे। ये हैं उनके 10 हाई प्रोफाइल केस:

जेठ मलानी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपियों सतवंत सिंह और केहर सिंह के लिए पैरवी की थी।

जेसिका लाल मर्डर केस में जेठमलानी ने आरोपी मनु शर्मा की तरफ से पैरवी की थी।

उपहार सिनेमा अग्निकांड में आरोपी मालिकों अंसल बंधुओं की पैरवी थी।

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में अमित शाह की तरफ से पैरवी की थी।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा के लिए अवैध खनन मामले में पैरवी की थी।

शेयर बाजार के दलाल हर्षद मेहता और केतन पारेख के बचाव में पैरवी की थी।

चारा घोटाले से जुड़े मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के लिए 2013 में पैरवी किए।

2013 में नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोपी आसाराम बापू की तरफ से पैरवी किए।

जेठमलानी ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता और हवाला डायरी कांड में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की तरफ से भी पैरवी की थी।

बड़े कारोबारियों में से एक सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय के लिए राम जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी।

जेठमलानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ मानहानि का केस भी लड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें