बाजारों में उमड़ रही राखी खरीदारी की भीड़
हिन्दुस्तान, भागलपुर
सुल्तानगंज में रक्षाबंधन के अवसर पर बाजारों में राखी की खरीदारी का अच्छा माहौल देखा गया। बहनें अपनी सामर्थ्य अनुसार राखियां खरीदकर अपने भाइयों को भेज रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, बाजार में एक रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। यह त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में राखी खरीददारी की भीड़ देखी गई। बहनें अपनी सामर्थ्य के अनुसार राखी खरीदकर दूर-दराज रह रहे भाई को भेज रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में एक रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखी उपलब्ध है। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक राखी का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।


