रक्षाबंधन : राखियों से सजीं दुकानें, खरीदारी में जुटे लोग
रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। राखियों की दुकानें सज गई हैं और बहनें भाइयों के लिए राखी खरीद रही हैं। 28 अगस्त को मनाए जाने वाले इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों के पास राखी भेज रही हैं और मिठाई के लिए पैसे भी भेज रही हैं।

रक्षाबंधन का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बाजार की रौनक बढ़ती जा रही है। जगह-जगह राखियों की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां बहनों को आकर्षित कर रही हैं। बहनें राखी खरीदकर डाक के माध्यम से अपने भाइयों के पास भेज रही हैं। साथ ही फोन कर उन्हें सूचना भी दे रही हैं। कई बहनें राखी के साथ मिठाई के लिए रुपये भी लिफाफे में रखकर भेज रही हैं। रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व में एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। जिसके चलते बाजार में राखियों की खरीदारी के लिए दुकानें सजने लगी हैं।
रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हुए उसे स्नेह और आशीर्वाद देते हैं। यही कारण है कि इस पर्व को भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक माना जाता है। जिन बहनों के भाई रोजगार या अन्य कारणों से दूसरे शहरों में रहते हैं और रक्षाबंधन पर घर नहीं आ पाते, वे पहले से ही तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसी बहनें राखी खरीदकर डाक के माध्यम से अपने भाइयों के पास भेज रही हैं। साथ ही फोन कर उन्हें सूचना भी दे रही हैं। कई बहनें राखी के साथ मिठाई के लिए रुपये भी लिफाफे में रखकर भेज रही हैं। मान्यता है कि शुभ अवसर पर मिठाई खिलाना और खाना पर्व की खुशी को और बढ़ा देता है। अमरोहा सहित आसपास के बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।


