ब्रह्माकुमारीज ने बांधी शांति संकल्प की राखी
मोरना के शुकतीर्थ में ब्रह्माकुमारीज की ओर से रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शांति संकल्प की राखी बांधी गई और ईश्वरीय सौगात का वितरण हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों ने शांति की स्थापना और उच्च स्वास्थ्य के उपायों पर जोर दिया।

मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्वीट साइलेंस धाम की ओर से रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें शांति संकल्प की राखी बांधी गई तथा ईश्वरीय सौगात का वितरण किया। सेवा,सहायता, साधना, सस्कार को समर्पित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर शिव बाबा की स्तुति कर किया। बी.के प्रवेश दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन पर शांति स्थापना का संकल्प लें। जहां शांति होगी वहीं परम आनंद होगा। शिवबाबा का ध्यान कर परम् साधना करें। महामंडलेश्वर स्वामी सन्दीप महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व को शांति का संदेश देती है। स्वामी विश्वानंद महाराज, साध्वी पूजा,वृन्दा साध्वी,अनुराधा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में आरोग्य प्रशिक्षण शिविर के चिकित्सक डॉ मनीष, आकाशदीप, मोनिका, सुंदर पाल, डॉ मोईनाथ पांडेय ने उच्च स्वास्थ्य के गुर सिखाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से बीके प्रियांशी दीदी, बीके श्रवण भाई, बी के बीनू दीदी, रामफल महाराज, बीके नरेंद्र, बीके कमल, सुधीश फौजी, साहिल आदि मौजूद रहे।


