उमंग: भाइयों की कलाई पर सजी प्रेम की डोर जिलेभर में दिखा उत्साह

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

शिवहर में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों पर तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। बाजारों में चहल-पहल और रक्षाबंधन का जश्न दिनभर जारी रहा।

उमंग: भाइयों की कलाई पर सजी प्रेम की डोर जिलेभर में दिखा उत्साह

शिवहर। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल बना रहा। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को मुंह मीठा कराकर यथाशक्ति उपहार भेंट किए तथा जीवनभर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाजारों में भारी चहल-पहल रही। मिठाई, वस्त्र और रंग-बिरंगी राखियों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

दूर-दराज के शहरों में रहने वाली बहनें भी इस खास मौके पर मायके पहुंचीं, जिससे परिवारों में त्योहार का आनंद दोगुना हो गया। संपूर्ण जिले में दिनभर भाई-बहन के रिश्ते में मिठास, अपनापन और विश्वास का अनूठा रंग देखने को मिला।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउमंग: भाइयों की कलाई पर सजी प्रेम की डोर जिलेभर में दिखा उत्साह