शहर में हर्षोल्लास से रक्षाबंधन का पर्व
हिन्दुस्तान, मेरठ
शहर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बाजारों में रौनक रही, जहां बहनों ने भाइयों को राखी बांधी और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। दिन भर उत्साह और पारिवारिक मेल मिलाप का माहौल रहा।

शहर में रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में रौनक रही और राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। बहनों ने विधि विधान से भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा और हर सुख दुख में साथ देने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन पर पूरे दिन उत्साह, उमंग और पारिवारिक मेल मिलाप का माहौल बना रहा।


