भाई-बहन सड़क सुरक्षा का लें संकल्प
हिन्दुस्तान, बांदा
बांदा के अपर परिवहन आयुक्त केडी सिंह ने रक्षाबंधन पर सड़क सुरक्षा की अपील की। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चालकों की मौतों का मुख्य कारण हेलमेट न पहनना है और चौपहिया चालकों में सीट बेल्ट न लगाने की प्रवृत्ति भी दुर्घटनाएं बढ़ाती है। इस रक्षाबंधन को सुरक्षा के प्रतीक के रूप में मनाने की अपील की गई।

बांदा। अपर परिवहन आयुक्त केडी सिंह का कहना है कि रक्षाबंधन के साथ जुड़े शब्द रक्षा के व्यापक निहितार्थ हैं। यह निहितार्थ रक्षा से सुरक्षा तक विस्तृत हैं। अब समय है सड़क पर खुद को सुरक्षित रखने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने का है। प्रदेश में घटने वाली सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें दुपहिया चालकों की होती हैं, और उसका भी मुख्य कारण है हेलमेट न लगाने की प्रवृत्ति। इसी प्रकार चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने की प्रवृत्ति भी दुर्घटनाओं में मृत्यु की एक बड़ी वजह है। मेरी सभी भाइयों बहनों से विनम्र अपील है कि इस रक्षा बंधन को सुरक्षा बंधन में बांधें।


