डाक विभाग की राखी बनाओ प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान, दुमका
रामगढ़ में डाक विभाग द्वारा आयोजित राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता में छात्रों ने सुंदर राखियाँ बनाई। ये राखियाँ देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों को समर्पित की गईं, विशेषकर इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी के जवानों के लिए शुभकामनाएं एवं देशभक्ति के संदेश के साथ।

रामगढ़, प्रतिनिधि। डाक विभाग द्वारा आयोजित राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता के तहत ज्ञानलोक शिक्षण संस्थान और बिरसा मुंडा उच्च विद्यालय, रामगढ़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हाथों से सुंदर-सुंदर राखियाँ बनाईं। बच्चों ने इन राखियों को देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों, विशेष रूप से इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी के जवानों को समर्पित किया तथा राखियों के साथ शुभकामना एवं देशभक्ति से जुड़े संदेश भी लिखे।
ये भी पढ़ें:डाक विभाग से राखी भेजने पर 10 प्रतिशत की छूट


