रक्षाबंधन की मिठास पर महंगाई की मार, प्रभावित होगा कारोबार

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

रक्षाबंधन के त्योहार पर मिठाई की कीमतों में 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के कारण महंगाई का असर पड़ने की संभावना है। मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि यदि चीनी की कीमतें कम नहीं होतीं तो मिठाइयों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हो सकती है। रक्षाबंधन में बूंदी और इमरती की खास मांग रहती है।

रक्षाबंधन की मिठास पर महंगाई की मार, प्रभावित होगा कारोबार

जौनपुर, संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाने की परंपरा है, लेकिन इस बार त्योहार की मिठास पर महंगाई का असर पड़ सकता है। चीनी के भाव में करीब 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के बाद मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। ऐेसे में मिठाइयों के दाम बढ़ने के आसार है। कारोबारी अगले दो-तीन दिन बाजार की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। जौनपुर शहर में रक्षाबंधन के दौरान इमरती के अलावा बूंदी का लड्डू और सादी बर्फी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। मिठाई का कारोबार करने वालों की मानें तो चीनी के दाम कम नहीं हुए तो मिठाइयों के भाव में 10 से 15 रुपये रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

नईगंज स्थित मिठाई विक्रेता के यहां फिलहाल पुराने भाव पर ही मिठाई मिल रही है। दुकानदार मुकेश के अनुसार लागत बढ़ने के बावजूद तत्काल दाम बढ़ाने से ग्राहक प्रभावित हो सकते हैं। बाजार का रुख देखने के बाद ही भाव बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। यही स्थिति ओलंदगंज स्थित एक मिठाई की दुकान का भी है। यहां के संजय ने बताया कि चीनी का दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ी तो है, लेकिन अभी दो-चार दिन के बाद ही रेट आदि पर विचार किया जा सकता है। बताया कि रक्षाबंधन में मिठाई ज्यादा खरीदी जाती है, हालांकि अब सुगर फ्री मिठाईयों की डिमांड बढ़ी है। इसलिए लोग ड्राई फ्रूट्स आदि ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरक्षाबंधन की मिठास पर महंगाई की मार, प्रभावित होगा कारोबार