Dumka News: उपराजधानी दुमका हर्षोल्लास मना भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

Dumka News: -बहनों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भाइयों की कलाई में राखी बांधी और भाई की लंबी उम्र की मंगल कामना की

Dumka News: उपराजधानी दुमका हर्षोल्लास मना भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन

Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।उपराजधानी दुमका में शुक्रवार को भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा। बहनों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भाइयों की कलाई में राखी बांधी और भाई की लंबी उम्र की मंगल कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। सुबह से ही बहनों ने राखी और पूजन सामग्री की थालियां सजाना शुरू कर दिया। थालियों में रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक और आकर्षक राखियां रखी गईं। निर्धारित मुहूर्त में बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया। उनके दाहिने हाथ पर राखी बांधी और आरती उतारी। मिठाई खिलाकर उन्होंने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाईयों ने बहन की सुरक्षा का सौगंध लेकर उसके सुख-समृद्धि और सलामती की दुआ की。

बाजारों में रक्षाबंधन का रंग

इधर बाजारों में भी रक्षाबंधन का रंग जमकर बिखरा। मिठाई, उपहार और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इस पर्व की रौनक में डूबे नजर आए। जगह-जगह परिवारों के बीच मिलन का दौर चलता रहा। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूती प्रदान करने वाले इस त्योहार का पौराणिक महत्व हैं। प्राचीन काल से मनाए जाने वाले भाई-बहन के परम्परा प्रेम, विश्वास और त्याग के इस त्योहार को लेकर कई दिनों से यहां चहल-पहल देखी गई। सावन पूर्णिमा को लेकर मंदिरों में भी भीड़ लगी रही। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर रक्षाबंधन का उत्साह देखने को मिला। कई परिवारों में दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन इस खास दिन के लिए घर लौटे। इससे मिलन का माहौल और भी खुशनुमा बन गया। रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह और विश्वास की डोर को मजबूत किया। हर घर में प्रेम, अपनापन और उत्सव की खुशबू महसूस की गई।

फोटो संख्या 30,31, 32,33, कैप्सन- दुमका शहर में विभिन्न जगहों पर अपने भाई के कलाई पर राखी बांधती बहनें

----

स्वामी चरनानन्द सेवा मिशन पाटजोर में रक्षाबंधन समारोह का आयोजन

रानेश्वर, प्रतिनिधि।

रक्षाबंधन समारोह का भव्य आयोजन

रक्षा बंधन को लेकर शुक्रवार को इलाके में उत्सवी माहौल रहा। भाई-बहन की पवित्र रिश्ता की पर्व को लेकर बहनों में उत्साह चरम पर था। स्वामी चरनानन्द सेवा मिशन पाटजोर में शुक्रवार को रक्षाबंधन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आश्रम के चिल्ड्रन होम के छात्र-छात्राओं ने समर्पण भाव से रक्षाबंधन पर्व की सभी रस्में पूरी कीं। शंखध्वनि के बीच धूप और दूर्वा के साथ बहनों ने भाइयों की आरती उतारी और राखी बांधी। इस अवसर पर भाइयों के लिए लजीज भोजन परोसा गया और बहनों ने उनकी लंबी उम्र और मंगलकामना की।

फोटो संख्या-34-भाई के कलाई पर राखी बांधती छात्राएं

---

रामगढ़ में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना रक्षा बंधन

रामगढ़, प्रतिनिधि।

रामगढ़ में रक्षाबंधन का उत्सव

सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार श्रद्धा, उल्लास और भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान एवं शुभ मुहूर्त का पालन करते हुए अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखी, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। रक्षाबंधन को लेकर बहनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। राखी बांधने से पहले कई बहनों ने राखी को भगवान के चरणों में समर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शुभ मुहूर्त का पालन करते हुए भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र के रूप में पवित्र धागा बांधा।

---

रक्षाबंधन त्योहार को लेकर गांव में रहा उत्सवी माहौल

मसलिया/दलाही, प्रतिनिधि।

गांव में रक्षाबंधन का त्यौहार

मसलिया मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र रांगा, झिलुवा, गोलबंधा, तिलाबाद , कुसुमघटा, मकरमपुर , सांप चला, शिकारपुर, लताबड़, गोवसोल, में पूरे विधि विधान के साथ मनाया गया। अहले सुबह से लेकर रक्षाबंधन त्योहार को लेकर गांव में उत्सवी माहौल रहा। सभी भाई बहनें सुबह से ही स्नान कर नई वस्त्र पहन कर बहने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांध कर भाई की उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र एवं सुखी जीवन की कामना करते हुए भाई ललाट पर चंदन का टीका लगाया। वहीं भाई ने बहनों को उपहार भेंट कर आजीवन सुख दुख में साथ रहने का प्राण लिया।

फोटो संख्या-35-भाई के कलाई पर राखी बांधती बहनें

---

सुबह से ही सभी घरों में पर्व को लेकर रहा चहल-पहल

सरैयाहाट, प्रतिनिधि।

सरैयाहाट में रक्षाबंधन का उत्सव

सावन पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्योहार भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही सभी घरों में पर्व को लेकर चहल-पहल रही। बहनों ने विधि-विधान से भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी विशेष चहल-पहल देखने को मिली। रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की आवाजाही रही। लंबे समय बाद मायके पहुंची बहनों के लिए भी रक्षाबंधन का पर्व खास रहा।

फोटो संख्या-36-भाई के कलाई पर राखी बांधती बहनें

---

गोपीकांदर में हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मना रक्षाबंधन

गोपीकांदर, प्रतिनिधि।

गोपीकांदर में रक्षाबंधन का पर्व

गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सावन पूर्णिमा के अवसर पर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। गोपीकांदर प्रखंड आदिवासी और पहाड़िया बहुल क्षेत्र है लेकिन आदिवासी और पहाड़िया समुदाय के लोगों भी उत्साहपूर्वक रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए दिखा। बहनों ने स्नान-पूजन के बाद भाइयों की आरती उतारी और उनकी कलाई पर प्रेम व विश्वास का प्रतिक राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों को मिठाई खिलाकर उनके सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामना दी।

फोटो संख्या-05-भाई की कलाई में राखी बांधती बहन

---

जामा प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया

जामा, प्रतिनिधि।

जामा प्रखंड में रक्षाबंधन का उत्सव

जामा प्रखंड मुख्यालय सहित चिकनियां, कैराबनी, माहरो, बारापलासी, हल्दीपट्टी, परगाडिह, कोलहड़िया, भैरोपुर, लखनपुर, बिजयबांध, ऊपरबहियारी, ताराजोरा, सिकटिया, बागझोपा, तपसी, सरसाबाद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सावन पुर्णिमा के दिन शुक्रवार को भाई बहन का पर्व रक्षा बंधन काफी धुम धाम से मनाया गया। शुभ मुहुरत के अनुसार सुबह से ही हर बहन अपने भाई के कलाई में रक्षा सूत्र राखी बांधकर आरती उतारे और माथे पर चंदन का टिका लगाकर दीर्घायु कि कामना किए तो सभी भाई ने अपने बहन को उपहार देकर सदा सलामत रहने का आशिर्वाद दिए।

फोटो संख्या-06-राखी बांधती बहनें

FAQs

✦रक्षाबंधन किस दिन मनाया गया?−
रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा के दिन मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाDumka News: उपराजधानी दुमका हर्षोल्लास मना भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन