बेऊर जेल में बंदियों ने बहनों से बंधवाई राखी, रुद्राभिषेक भी हुआ

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

रक्षाबंधन का त्यौहार बेऊर कारा में मनाया गया। प्रशासन ने बहनों और परिजनों के लिए विशेष व्यवस्था की। सुरक्षा के इंतजाम किए गए। कारा अधीक्षक ने मानसिक सुधार में पारिवारिक पर्वों की भूमिका पर जोर दिया। रुद्राभिषेक भी किया गया, जिसका उद्देश्य सकारात्मकता बढ़ाना था।

बेऊर जेल में बंदियों ने बहनों से बंधवाई राखी, रुद्राभिषेक भी हुआ

रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को आदर्श केंद्रीय कारा, बेऊर में मनाया गया। कारा प्रशासन ने बंदियों की बहनों और परिजनों से मुलाकात व राखी बंधवाने की विशेष व्यवस्था की। इसके लिए सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मुलाकात का समय निर्धारित किया गया था। त्योहार को लेकर जेल परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। मुलाकात के दौरान परिजनों की तलाशी पर विशेष ध्यान दिया गया। बंदियों के लिए विशेष भोजन और मिठाई की भी व्यवस्था की गई।

रक्षाबंधन के महत्व

कारा अधीक्षक राजीव कुमार ने बंदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक पर्व बंदियों को परिवार से जोड़े रखने के साथ उनके मानसिक सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कारा का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि बंदियों का सुधार और पुनर्वास भी है।

रुद्राभिषेक का आयोजन

आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से रुद्राभिषेक हुआ

सावन पूर्णिमा पर आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से कारा परिसर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी परमतेज, मयंक शुक्ला, आशुतोष मिश्रा व प्रशिक्षक शशि रंजन और कुमार रंजन शामिल हुए। अधीक्षक के अनुसार, इसका उद्देश्य बंदियों में मानसिक शांति और सकारात्मकता का भाव विकसित करना व कारा के वातावरण में सद्भाव का संदेश देना था। बंदियों को आपसी वैमनस्य भुला सकारात्मक सोच के साथ समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कारा अधीक्षक के अलावा वेदिपा, उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक और अन्य कारा कर्मी मौजूद रहे।

FAQs

रक्षाबंधन का त्यौहार कब मनाया गया?
रक्षाबंधन का त्यौहार शुक्रवार को मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबेऊर जेल में बंदियों ने बहनों से बंधवाई राखी, रुद्राभिषेक भी हुआ