राकेश ओझा बने जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में जदयू के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा को पार्टी के शिक्षा और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सांसद अजय मंडल और पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ने भी उन्हें बधाई दी है।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। जदयू के वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा को पार्टी के शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समता पार्टी के दौर से संगठन में सक्रिय रहे राकेश ओझा के मनोनयन पर भागलपुर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सांसद अजय मंडल, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल आदि उन्हें बधाई दी। वहीं आनंद यादव को इस प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

