नपं अध्यक्ष राकेश बने भाजपा सेवा संकल्प अभियान के जिला प्रभारी

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

बृजमनगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष राकेश जायसवाल को भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान का महराजगंज जिला प्रभारी बनाया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। जायसवाल ने विश्वास जताया कि वे इस अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

नपं अध्यक्ष राकेश बने भाजपा सेवा संकल्प अभियान के जिला प्रभारी
नपं अध्यक्ष राकेश बने भाजपा सेवा संकल्प अभियान के जिला प्रभारी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल को भाजपा नेतृत्व ने सेवा संकल्प अभियान का महराजगंज जिला प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत के सभासदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान को जिले में और मजबूती मिलेगी। जिम्मेदारी मिलने पर राकेश जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से कार्य किया जाएगा।इस

अवसर पर मंडल प्रभारी बच्चू लाल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, जेपी गौड, कन्हैया चौहान, सभासद झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, प्रद्युम्न सिंह, मनोज जायसवाल, चंद्रशेखर यादव, राजन चौरसिया, राजू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनपं अध्यक्ष राकेश बने भाजपा सेवा संकल्प अभियान के जिला प्रभारी