राज्यसभा में अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हंगामा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों द्वारा राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विरोध के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। कई बार स्थगन के बावजूद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, लेकिन सभापति ने इसे अस्वीकार कर दिया। अंततः उन्होंने कहा कि वह सदन में सरकार के दबाव में नहीं हैं।

राज्यसभा में अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हंगामा

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों द्वारा मंगलवार को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विरोध के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। हंगामे के चलते पहले सदन की कार्यवाही बारह बजे तक और दोबारा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विपक्ष का मुद्दा उठाने का प्रयास

दोपहर 12 बजे पहली बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई और सभापति ने निर्धारित प्रश्नकाल शुरू कराया। इसी दौरान विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कथित चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाने का प्रयास किया। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इस विषय को सदन में उठाने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि यह राज्य से संबंधित विषय है, इसलिए इसे सदन में नहीं उठाया जा सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसी आधार पर उन्होंने सत्तापक्ष के सदस्यों को भी झारखंड से संबंधित राज्य विषय उठाने की अनुमति नहीं दी थी। सभापति ने कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा उठाया जा रहा विषय राज्य का विषय है। ऐसे विषय को सदन में प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद विपक्षी सांसदों का विरोध जारी रहा। सभापति ने सदस्यों से बार-बार एक ही मुद्दा उठाकर सदन की कार्यवाही बाधित न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्होंने विपक्ष को कई बार अपनी बात रखने का अवसर दिया है, लेकिन राज्य से संबंधित विषय को सदन में स्वीकार नहीं किया जा सकता। सभापति ने यह भी दोहराया कि सत्तापक्ष के सांसदों ने भी राज्य से जुड़े विषय उठाने का प्रयास किया था, जिन्हें इसी आधार पर अनुमति नहीं दी गई।

खरगे पर दबाव

मैं खरगे के दबाव में रहता हूं

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मैं हमेशा सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के दबाव में रहता हूं। चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाने की खरगे की मांग को अनुमति देने से इनकार करते हुए उन्होंने ये टिप्पणी की। सभापति ने विपक्ष के नेता खरगे से सीट पर बैठने को कहा और सूचीबद्ध कार्यवाही आगे बढ़ाने की कोशिश की। राधाकृष्णन ने कहा कि कृपया अपनी सीट पर बैठिए खरगे जी। मैं सिर्फ आपके दबाव में हूं। सत्तापक्ष के लोग मुझ पर कभी दबाव नहीं डालते। आप हमेशा मुझ पर दबाव डालते हैं। सदन में हंगामे के दौरान खरगे ने कहा था कि सभापति हमेशा सरकार के दबाव में रहते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विपक्ष के नेता ने किस मुद्दे पर सदन में विरोध प्रदर्शन किया?
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्यसभा में अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हंगामा