राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दीन

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

- सपा के तीसरे उम्मीदवार उतारने पर होगा मतदान - तीसरा उम्मीदवार न होने पर

राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दीन

लखनऊ, विशेष संवाददाता

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन की अंतिम तारीख है। समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार प्रो. रामगोपाल और धनराज नथवानी नामांकन कर चुके हैं। इसके अलावा एक निर्दल उम्मीदवार ने नामांकन किया है।

भाजपा के उम्मीदवार

भाजपा ने आठ उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनके द्वारा मंगलवार को नामांकन किया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने तीसरे उम्मीदवार को लेकर पत्ता अभी तक नहीं खोले हैं। हालांकि जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में सोमवार को तीसरे उम्मीदवार को लेकर सपा में चर्चाएं होती रहीं। कहा तो यह भी जा रहा है कि तीसरे उम्मीदवार के लिए विधायकों से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराए जा चुके हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया

राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए सदस्य संख्या के आधार पर 36 वोटों की जरूरत बताई जा रही है। सपा के दो और भाजपा के आठ उम्मीदवार उतारने की स्थिति में निर्विरोध चुनाव होगा, सपा द्वारा तीसरा उम्मीदवार उतारे जाने की स्थिति में मतदान होना तय है। सपा द्वारा नामांकन का तीन पर्चा लिया गया है और दो नामांकन हो चुके हैं। तीसरे उम्मीदवार को लेकर सपा ने अभी तक पत्ता नहीं खोला गया है। हालांकि, अंदरखाने में सपा सोमवार दिनभर तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए रणनीति बनाती रही।

सामान्य प्रश्न

✦उम्मीदवार कौन-कौन से हैं?−
समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार प्रो. रामगोपाल और धनराज नथवानी नामांकन कर चुके हैं। भाजपा ने आठ उम्मीदवारों की घोषणा की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दीन