रक्षा मंत्री ने पदक विजेता सैन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान में आयोजित एशियाई खेलों के पदक विजेता सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों को सम्मानित कर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। उन्होंने मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की। तीनों सेनाओं के 92 खिलाड़ियों ने कुल 27 पदक जीते।

रक्षा मंत्री ने पदक विजेता सैन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया

नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को जापान में आयोजित एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले सशस्त्र बलों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों से लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पदक जीतने के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, टीम भावना और निरंतर अभ्यास की अहम भूमिका होती है। उन्होंने पदक नहीं जीत पाने वाले खिलाड़ियों से भी निराश न होने को कहा। उनके मुताबिक, हार तब होती है, जब कोई प्रयास करना छोड़ देता है। प्रत्येक खिलाड़ी ने किसी न किसी रूप में देश और रक्षा बलों का सम्मान बढ़ाया है। राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों को तैयार करने में मिशन ओलंपिक विंग की भूमिका की सराहना की। यह विंग प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने, उन्हें वैज्ञानिक प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का काम करता है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल ढांचे को मजबूत करने, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने पर ध्यान दे रही है।

सेना प्रमुख ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की

सेना प्रमुख ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की

इससे पहले, सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सेना लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए खिलाड़ियों की तैयारियों को और मजबूत करेगी। इसके तहत खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण, खेल विज्ञान और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, पोषण तथा प्रदर्शन में सुधार पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सेना के खिलाड़ी अपने अनुशासन, मेहनत और बेहतर प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

तीनों सेनाओं के खिलाड़ियों ने 27 पदक जीते

तीनों सेनाओं के खिलाड़ियों ने 27 पदक जीते

एशियाई खेलों में तीनों सेनाओं के 92 खिलाड़ियों ने 19 खेलों में हिस्सा लिया। उन्होंने छह स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य पदकों सहित कुल 27 पदक जीते। यह भारत के कुल 85 पदकों का करीब 32 प्रतिशत और देश के 21 स्वर्ण पदकों में से छह का योगदान है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों से किस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया?−
उन्होंने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरक्षा मंत्री ने पदक विजेता सैन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया