हिंद-प्रशांत के देशों को अपने फैसले खुद लेने का अधिकार हो : राजनाथ

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुक्त, स्थिर और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की जरूरत पर जोर दिया, जहां सभी देश अपने फैसले खुद ले सकें और शांतिपूर्ण ढंग से विकास कर सकें। उन्होंने संप्रभुता के सम्मान, अंतरराष्ट्रीय कानून और बातचीत से मतभेद सुलझाने की अपील की। साथ ही भारत-आसियान सहयोग और समुद्री सुरक्षा को साझा जिम्मेदारी बताया।

हिंद-प्रशांत के देशों को अपने फैसले खुद लेने का अधिकार हो : राजनाथ

नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत ऐसा हिंद-प्रशांत क्षेत्र चाहता है, जहां बड़े और छोटे सभी देश अपने फैसले खुद ले सकें, अपने हितों की रक्षा कर सकें और शांतिपूर्ण ढंग से विकास कर सकें। आसियान-भारत रक्षा थिंक टैंक फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और 10 देशों के क्षेत्रीय संगठन आसियान का साझा हित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, स्थिर और सभी को साथ लेकर चलने वाला बनाए रखने में है। राजनाथ सिंह ने सभी देशों से एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करने, अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने और पारंपरिक तथा नई चुनौतियों से मिलकर निपटने के लिए बातचीत के रास्ते खुले रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि रणनीतिक प्रतिस्पर्धा और दबाव बढ़ने से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इन चुनौतियों का सामना कोई भी देश अकेले नहीं कर सकता। रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मतभेदों को विवाद बनने से पहले ही बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी क्षेत्रीय व्यवस्था बनाई जाए, जिसमें देशों को किसी एक पक्ष को चुनने के लिए मजबूर किए बिना मिलकर काम किया जा सके। रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ रही है।

भारत-आसियान सहयोग पर जोर

आपसी सहयोग को मजबूत करें

राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भारत का दृष्टिकोण और आसियान की सोच एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं। हमें क्षेत्रीय मंचों के बीच प्रतिस्पर्धा पैदा करने के बजाय आपसी सहयोग को मजबूत करना चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का मानना है कि देशों को मिलकर अपनी क्षमताएं बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने और बातचीत के जरिए आपसी विश्वास बनाए रखने से सुरक्षा मजबूत होती है। उन्होंने भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच सदियों पुराने घनिष्ठ संबंधों को रेखांकित किया और दोहराया कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति इस क्षेत्र के साथ समान भागीदार के रूप में काम करने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता है।

समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा साझा जिम्मेदारी

समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंद महासागर और दक्षिण-पूर्व एशिया के समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है, क्योंकि ये आपस में जुड़े एक ही समुद्री क्षेत्र का हिस्सा हैं और व्यापार, ऊर्जा, लोगों की आवाजाही तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 को ‘आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष’ घोषित किया गया है। यह साझा हितों को ठोस कार्रवाई में बदलने का अवसर है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦राजनाथ सिंह ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भारत की क्या अपेक्षा बताई?−
उन्होंने कहा कि भारत ऐसा मुक्त, स्थिर और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र चाहता है, जहां सभी देश अपने फैसले खुद ले सकें, अपने हितों की रक्षा कर सकें और शांतिपूर्ण ढंग से विकास कर सकें।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहिंद-प्रशांत के देशों को अपने फैसले खुद लेने का अधिकार हो : राजनाथ