प्रांतीय खेलकूद में राजकमल ओवरऑल चैंपियन
गुमला में विद्या विकास समिति के आयोजन में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर ओवरऑल चैंपियन बना। विद्यालय के एथलीटों ने 30 स्वर्ण, 15 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्राचार्य ने लगातार अभ्यास की अहमियत बताई। शिक्षकों और प्रबंधन ने बच्चों को बधाई दी।

धनबाद, मुख्य संवाददाता। विद्या विकास समिति रांची के तत्वावधान में गुमला में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर ओवरऑल चैंपियन बना।
खेलों में प्रदर्शन
विद्यालय के एथलीटों ने दमदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्राचार्य सुमंत मिश्रा ने कहा कि लगातार अभ्यास से ही ऐसी सफलता मिलती है। सफलता अचानक प्राप्त होने की चीज नहीं है। वर्षभर लगातार अभ्यास व शिक्षकों के निर्देश के बाद ही एथलीट अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। ऐसे खिलाड़ियों पर विद्यालय को गर्व है।
पदक वितरण
राजकमल को 30 स्वर्ण पदक, 15 रजत पदक और 11 कांस्य पदक प्राप्त हुए। प्रतियोगिता में राज्य के 250 सरस्वती विद्या के एथलीटों ने भाग लिया। शारीरिक शिक्षक गौरीशंकर सिंह ने बताया कि अनुकल्प गोप, रुद्रनिल मोदक, रणवीर राजभर, लव कुमार, आदित्य कुमार रवानी, गौरव कुमार यादव, वेद प्रकाश शर्मा, आयुष कुमार, आदित्य कुमार यादव, प्रतीक कुमार, शुभम कुमार, अमन कुमार, हर्ष राज, अमन कुमार महतो, आकर्ष कुमार, इशिता कुमारी, रमनदीप कौर, श्रेया कुमारी, सौम्या कुमारी, आकृति कुमारी, श्रद्धा कुमारी, अलका कुमारी, वैष्णवी कुमारी, दिव्या कुमारी, रिया कुमारी, कृतिका कुमारी, एंजेल भारती, खुशी सिंह, अनन्या सिंह, प्राची राय, लक्ष्मी कुमारी, अनंता, साक्षी सिंह एवं सुष्मिता कुमारी ने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय को ओवरऑल चैंपियन बनाया।
टीम का नेतृत्व
टीम का नेतृत्व गौरी शंकर सिंह के अलावा चंदन कुमार व कुसुम कुमारी साव ने किया। बच्चों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है.


