कटान रोकथाम में न बरती शिथिलता: राजीव कुमार सिंह
कटान रोकथाम में न बरती शिथिलता: राजीव कुमार सिंह कटान रोकथाम में न बरती शिथिलता: राजीव कुमार सिंह कटान रोकथाम में न बरती शिथिलता: राजीव कुमार सिंह

ब्लॉक म्याऊं के बाढ़ प्रभावित गांव चकवा में तेजी से कटान हो रहा है। बाढ़ खंड ने कटान की रोकथाम के लिये परक्यूपाइन लगाना शुरू कर दिये हैं। इसके अलावा भी अन्य सुरक्षात्मक कार्य कराये जा रहे हैं, लेकिन कटान अभी नियंत्रण से बाहर हैं। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर कटान की रोकथाम को तहसील प्रशासन एवं बाढ़ खंड अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि कटान रोकने और तटबंधों को सुरक्षित रखने के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि कटान को तत्काल रोकने के लिये युद्धस्तर पर सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण किये जायें, जिससे ग्रामीणों की कृषि भूमि एवं आवासों को नुकसान से बचाया जा सके।
विधायक ने अन्य गांवों में भी जाकर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी। विधायक ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित आश्रय, राशन सामग्री, पशुओं के लिये चारा एवं स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा सरकार एवं प्रशासन जनता के साथ है। बाढ़ प्रभावितों तक हर संभव मदद पहुंचाई जायेगी। एसडीएम विनोद कुमार सिंह के अलावा बाढ़ खंड अधिकारी मौजूद थे।


