ग्रामीण प्रतिभा प्रतियोगिता बनेगी मील का पत्थर : बंधु
भारत रत्न स्व राजीव गांधी ग्रामीण प्रतिभा प्रतियोगिता 2026 विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बनेगी। पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 जुलाई को हुई थी, जिसमें 5111 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य परीक्षा 22 नवंबर को होगी और चयनित विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बेड़ो, प्रतिनिधि। भारत रत्न स्व राजीव गांधी ग्रामीण प्रतिभा प्रतियोगिता 2026 विद्यार्थियों के व्यापक हित में कालांतर में मील का पत्थर बनेगी। उक्त बातें पूर्व शिक्षा मंत्री सह समन्वय समिति झारखंड सरकार के सदस्य बंधु तिर्की ने कहीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 12 जुलाई को किया गया था। इसमें मांडर विधानसभा के पांच प्रखंडों बेड़ो, इटकी, लापुंग, मांडर और चान्हो के कुल 5111 विद्यार्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें 1278 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
मुख्य परीक्षा की तिथि
मुख्य परीक्षा 22 नवंबर को होगी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में मांडर विधानसभा पहला विधानसभा क्षेत्र है, जहां इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता नौनिहालों और होनहार विद्यार्थियों के जीवन में विकास का द्वार खोलेगी और शिक्षा जगत व विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के उत्थान में वरदान बनेगी। पूर्व मंत्री ने प्रखंडों के शिक्षकों को परीक्षाफल की प्रति सौंपी।
प्रतियोगिता का महत्व
मौके पर करमचंद भगत महाविद्यालय बेड़ो के प्राचार्य डॉ प्रसन्नजीत मुखर्जी, सीओ राजकुंवर सिंह, बीडीओ राहुल उरांव, जिप सदस्य बेरोनिका उरांव, उप प्रमुख मुदस्सीर हक, विशु भगत मेमोरियल महिला महाविद्यालय बेड़ो के प्राचार्य सह कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रो करमा उरांव, देवनीश तिग्गा, नवल किशोर सिंह समेत दर्जनों कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

