ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराजीव गांधी AIRPORT बना दुनिया का आठवां सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा

राजीव गांधी AIRPORT बना दुनिया का आठवां सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डों की सूची में आठवें स्थान पर रखा गया है। ‘एयरहेल्प’ ने 2019 के लिए वार्षिक रेटिंग जारी की है, कतर,...

राजीव गांधी AIRPORT बना दुनिया का आठवां सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 11 May 2019 07:21 AM
ऐप पर पढ़ें

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डों की सूची में आठवें स्थान पर रखा गया है। ‘एयरहेल्प’ ने 2019 के लिए वार्षिक रेटिंग जारी की है, कतर, जापान और ग्रीस के हवाई अड्डे क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, हैरानी की बात है कि सर्वश्रेष्ठ दस हवाई अड्डों की सूची में अमेरिका और चीन का एक भी हवाई अड्डा शामिल नहीं है। 

40 देशों के 40 हजार यात्रियों पर हुआ सर्वे 
एयरहेल्प ने अपने और कई अन्य औद्योगिक वेंडरों के डाटाबेस के आधार पर यह रैंकिंग दी। साथ ही इसने 40 देशों के 40 हजार यात्रियों से हवाईअड्डों की सुविधा संबंधी प्रश्नोत्तरी के आधार पर रैंक दी है। रैंकिंग के वर्गीकरण के लिए नियत समय पर उड़ान, गुणवत्ता पूर्ण भोजन व खरीदारी की सुविधा में वर्गीकृत किया गया।

दिल्ली एयरपोर्ट से 25 किलो मादक पदार्थ के साथ दक्षिण अफ्रीकी महिला गिरफ्तार 

2019 में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दस हवाई अड्डे 
हामिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कतर
टोक्यो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जापान
एथेंस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, ग्रीस 
अफोन्सो पेना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, ब्राजील
डांस्क लेक वासा हवाई अड्डा, पोलैंड
शेरमेतयेवो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, रूस 
चांगी एयरपोर्ट सिंगापुर, सिंगापुर
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, भारत 
टेनेरिफ नॉर्थ एयरपोर्ट, स्पेन 
विराकोपोस / कैम्पिनास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, ब्राजील

हवाई अड्डों के लिए चुनौती बन रहा वैश्विक पर्यटन 
वर्ल्डवाइड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन का अनुमान हैं कि 2018 में दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन में छह प्रतिशत वृद्धि हुई जो 1.4 अरब यात्रियों के बराबर है। हवाई अड्डों के लिए वैश्विक पर्यटन में तेजी से हुई वृद्धि अब एक चुनौती के रूप में सामने आ रही है। 

लंदन का हवाई अड्डा सबसे बदतर 
लंदन गेटविक हवाईअड्डा को 2019 का सबसे बदतर हवाईअड्डा बताया गया है। इस सूची में कनाडा, पुर्तगाल, फ्रांस, ब्रिटेन, माल्टा, रूमानिया, नीदरलैंड्स, कुवैत और पुर्तगाल का एक अन्य हवाई अड्डा आता है।

जेवर एयरपोर्ट के चारों ओर बनेगा सिटी सेंटर, ये मिलेंगी सुविधाएं 

अमेरिकी एयरलाइंस ने लगाई ऊंची छलांग 
पिछले साल आई सूची में अमेरिकी एयरलाइंस को 23वां स्थान मिला था। जबकि इस बार अपने प्रदर्शन को असाधारण रूप से सुधारने के कारण इस एयरलाइंस को दूसरा स्थान दिया गया है। रैंकिंग में कतर एयरलाइंस लगातार दूसरे वर्ष दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइंस रही। अमेरिकी एयरलाइंस के बारे में कहा गया है कि इसने 2018 में सबसे कम उड़ानें रद्द कीं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें