क्या यह राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले दान का अहसान है? चीन पर राहुल बनाम भाजपा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भाजपा बोली- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार आने के बाद 2020 में बीजिंग के एक सरकारी थिंक टैंक ने कहा था कि चीन थ्येनमेन चौक नरसंहार के बाद पहली बार चीन कूटनीतिक तौर पर इतना अकेला पड़ा है।

bjp attacks rahul gandhi on china connection

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और कहा कि वह झूठ बोलते हैं कि चीन हमारी एक इंच जमीन नहीं कब्जा पाया। उन्होंने कहा कि मुझे लद्दाख के लोगों ने ही बताया कि यहां हमारी काफी जमीन चीन कब्जा चुका है। प्रधानमंत्री ने तो विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग में भी कहा था कि चीन ने कोई जमीन नहीं कब्जाई, लेकिन वह झूठ था। इस दौरान राहुल गांधी ने द्रास में जाकर करगिल शहीदों के स्मारक पर उन्हें नमन भी किया। उन्होंने कहा कि लद्दाख में भी यूपी-बिहार के लोग आकर काम कर रहे हैं।

उनसे बात हुई तो वे कहते हैं कि लद्दाख के लोगों का हमें प्यार मिलता है। उनकी जब जरूरत होती है तो वे साथ होते हैं और मदद करते हैं। उनका सीधा हमला मोदी सरकार पर चीन को लेकर ही था। वहीं उनका जवाब देते हुए भाजपा भी आक्रामक हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, 'चीन के साथ इनकी सरकार के कैसे रिश्ते रहे और हमारे कैसे हैं, यह हम स्पष्ट करना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार आने के बाद 2020 में बीजिंग के एक सरकारी थिंक टैंक ने कहा था कि चीन थ्येनमेन चौक नरसंहार के बाद पहली बार चीन कूटनीतिक तौर पर इतना अकेला पड़ा है।'

त्रिवेदी ने कहा कि चीन के सरकारी थिंक टैंक का यह इकबालिया बयान है। इसे आप चेक कर सकते हैं। लेकिन यह समझ नहीं आता कि राहुल गांधी जी को बार-बार चीन की बातों पर इतना प्यार क्यों उमड़ आता है। यह राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिले दान का अहसान है या चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ हुए करार का इकरार है कि बार-बार वह भारत सरकार से तकरार को तैयार हैं।' उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार कहते हैं कि मुझे लोगों ने बताया। यह बात खुद ही उजागर हो रही है कि वे लोग कौन हैं। चीन के राजदूत के साथ इन्होंने डोकलाम के वक्त जो खाना खाया था, वह इनकी ओर से नहीं बताया गया था। इसकी तस्वीर चीन की तरफ से ही जारी की गई थी।  

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsक्या राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले दान का अहसान? चीन पर राहुल बनाम BJP