राजगीर पहुंचे आईजी, पर्यटकों की सुरक्षा पर दिया जोर
राजगीर थाना का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश राजगीर पहुंचे आईजी, पर्यटकों की सुरक्षा पर दिया जोर राजगीर पहुंचे आईजी, पर्यटकों की सुरक्षा पर दिया जोर

राजगीर थाना का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश फोटो : राजगीर आईजी-राजगीर थाना में शनिवार को अधिकारियों को निर्देश देते आईजी जितेन्द्र राणा। राजगीर, निज संवाददाता। पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेन्द्र राणा ने शनिवार को राजगीर थाना का निरीक्षण किया।
पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों की स्थिति और पुलिसिंग व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कांडों का त्वरित निष्पादन करने के साथ गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा पर जोर दिया।
पर्यटकों की सुरक्षा पर जोर
उन्होंने कहा कि राजगीर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ धार्मिक, ऐतिहासिक और खेल गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।
गश्ती और निगरानी बढ़ाने का निर्देश
उन्होंने पर्यटन स्थलों, प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी गश्ती और निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। पर्यटकों के साथ बेहतर व्यवहार, उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही होटल, प्रमुख पर्यटन स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने को कहा।
अपराध नियंत्रण के लिए निर्देश
आईजी ने अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय पुलिसिंग, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच, रात्रि गश्ती तथा सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया। खेल परिसर तथा खिलाड़ियों और बाहर से आने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। वीआईपी और महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान यातायात प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण की बेहतर व्यवस्था करने को कहा। मौके पर एसपी हृदयकांत, थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार आदि मौजूद थे।


