राजगीर में एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स की बढ़ेंगी सुविधाएं
राजगीर में सैलानियों के लिए जल्द ही जू सफारी, नेचर सफारी और रोपवे पर नई एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार ने पीपीपी मॉडल के तहत निजी कंपनियों को इन स्थलों के विकास का जिम्मा सौंपने का फैसला किया है, जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है।

राजगीर में एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स की बढ़ेंगी सुविधाएं पटना में हुए इन्वेस्टर्स मीट में तैयार हुआ पर्यटन स्थलों के विकास का खाका पीपीपी मॉडल पर विकसित होंगे पर्यटन स्थल जू सफारी, नेचर सफारी और रोपवे परिसर का होगा विस्तार पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए निजी कंपनियों को मिलेगा जिम्मा बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।
राजगीर में नई सुविधाएं
राजगीर आने वाले सैलानियों को जू सफारी, नेचर सफारी और रोपवे जैसे स्थलों पर जल्द ही नई एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं मिलेंगी। इन पर्यटन स्थलों को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए राज्य सरकार ने निजी कंपनियों की मदद लेने का फैसला किया है। पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत यहां पर्यटकों के लिए कई नई गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
सरकार का निवेश
राज्य सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में राजगीर समेत सूबे के कई पर्यटन स्थलों पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च कर सड़क, बिजली, पानी और भवन जैसी बुनियादी सुविधाएं तैयार कर दी हैं। अब इन जगहों पर सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने और उनके बेहतर संचालन का जिम्मा निजी कंपनियों को दिया जाएगा। सरकार निजी निवेशकों को 30 साल की लीज पर जगह उपलब्ध कराएगी। इसका मकसद राजगीर की प्राकृतिक संपदा को पर्यटन से जोड़कर यहां सुविधाओं का तेजी से विस्तार करना है। इससे न सिर्फ पर्यटकों का ठहराव राजगीर में बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
पटना में विकास की योजनाएं
पटना में बनी राजगीर के विकास की रूपरेखा: राजगीर के इस नए विकास का पूरा खाका सोमवार को पटना में हुए इकोटूरिज्म इन्वेस्टर्स मीट में खींचा गया। इस बैठक में देशभर के 50 बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया। वन एवं पर्यावरण विभाग ने इन परियोजनाओं को टर्नओवर के हिसाब से दो श्रेणियों में बांटा है। इसके लिए निवेशकों से प्रोजेक्ट रिपोर्ट मांगी गई है। जो कंपनी सबसे कम सरकारी मदद की मांग करेगी, उसे ही इन सुविधाओं को विकसित करने का जिम्मा सौंपा जाएगा।


