सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजेश का स्वागत
हिन्दुस्तान, रांची
रांची में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के सम्मान समारोह में राजेश सिंह को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। राजेश सिंह ने संगठन के कल्याण और मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।

रांची। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह का होटल पार्क इन में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने उन्हें पाग, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। पदभार संभालते ही राजेश सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और सवर्ण समाज के कल्याण, संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया। सुनील कुमार सिंह और राष्ट्रीय संरक्षक रामेश्वर दयाल सिंह ने कहा कि राजेश सिंह की निष्ठा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता से संगठन को मजबूती मिलेगी।


