विधायक ने मुख्यमंत्री से की धनौरा विधान सभा क्षेत्र के विकास करवाने की मांग

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

धनौरा के विधायक राजीव तरारा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की और किसानों के हित एवं विकास के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों के लिए सर्किल रेट बढ़ाने का आभार व्यक्त किया। विधायक ने अन्य विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर भी मुख्यमंत्री से बात की।

विधायक ने मुख्यमंत्री से की धनौरा विधान सभा क्षेत्र के विकास करवाने की मांग

गजरौला मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा मुख्यमंत्री से मिले तथा किसान हित एवं धनौरा के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर गंगा एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों के हित में सर्किल रेट बढ़ाए जाने के महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों की मांगों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जाना प्रदेश सरकार की किसान हितैषी सोच और किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सर्किल रेट बढ़ने से गंगा एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों को उनकी भूमि का उचित प्रतिकर प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

भेंट के दौरान विधायक राजीव तरारा ने धनौरा विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं, विकास कार्यों एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक ने विशेष रूप से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल निकासी, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आग्रह किया। विधायक ने क्षेत्र में गंगा के कटान एवं बाढ़ से प्रभावित आबादी और कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित अवशेष तटबंध के शीघ्र निर्माण का विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जनहित एवं किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवशेष तटबंध के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ एवं पूर्ण कराने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। जिससे क्षेत्रवासियों को गंगा के कटान और बाढ़ की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि किसानों का हित, जनता की समस्याओं का समाधान और धनौरा विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखकर विकास कार्यों को गति दिलाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविधायक ने मुख्यमंत्री से की धनौरा विधान सभा क्षेत्र के विकास करवाने की मांग