चुनाव समीक्षा का आत्ममंथन पार्टी का आंतरिक मसला
हिन्दुस्तान, बक्सर
डुमरांंव में राजद के नेता मेहंदी हसन और मुन्ना खान ने मनेर के विधायक बीरेंद्र और प्रदेश प्रवक्ता शक्ति यादव की चुनावी हार पर की गई टिप्पणियों पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों का आत्ममंथन पार्टी का आंतरिक मामला है और ऐसी टिप्पणियां पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

डुमरांंव।राजद प्रदेश महासचिव मेंहदी हसन और राजद के नगर अध्यक्ष मुन्ना खान ने मनेर के राजद विधायक भाई बीरेंद्र और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति यादव की ओर से बांकीपुर चुनाव में पार्टी की हार पर की गई टिप्पणी पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि चुनावी परिणामों पर समीक्षा और आत्ममंथन पार्टी का आंतरिक विषय है। इस पर चर्चा का उचित मंच पार्टी का फोरम है। ऐसी बयानबाजी से पार्टी की छवि न सिर्फ धूमिल होती है। बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जाता है।


