गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने राजस्थान से जमशेदपुर पहुंचे सूरज

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

फोटो-7 जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और पर्यावरण संरक्षण

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने राजस्थान से जमशेदपुर पहुंचे सूरज

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान के कोटा निवासी सूरज नायक देशव्यापी पदयात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के क्रम में शनिवार को वे जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मुहिम और यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी। सूरज ने बताया कि उन्होंने 15 फरवरी को राजस्थान के कोटा शहर से इस पदयात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा के दौरान उनका लक्ष्य देश के चारधाम और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना है। अब तक वह एक धाम और तीन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं, जबकि तीन धाम और नौ ज्योतिर्लिंगों की यात्रा अभी शेष है।

उन्होंने बताया कि अब तक नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर, उत्तराखंड के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम, उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर तथा झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। अब उनकी यात्रा ओडिशा की ओर है। नायक ने कहा कि उनकी इस पदयात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक स्थलों का भ्रमण करना नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाना भी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने राजस्थान से जमशेदपुर पहुंचे सूरज